उदयपुर के हिम्मत सिंह हत्याकांड के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

मामले में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है 

 | 
arrest

 

Udaipur Times, Crime News: 10 जुलाई 2026। ज़िले के सुखेर थाना क्षेत्र में बहुचर्चित हिम्मत सिंह अपहरण एवं हत्या मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सुरेंद्र सिंह किटावत निवासी भीमल (बागनगढ़ा), तहसील मावली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके रिश्तेदार हिममत सिंह सोलंकी 22 जून 2026 की शाम फतिया घाटी कैलाशपुरी में एक महिला से मिलने गए थे। इसी दौरान बिना नंबर की सफेद पिकअप में सवार 8 से 10 लोगों ने उनकी कार को टक्कर मारी, कार में तोड़फोड़ की और हिममत सिंह के साथ मारपीट कर उन्हें जबरन पिकअप में डालकर ले गए। बाद में उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के पीछे महिला से जुड़े विवाद और आपसी रंजिश का मामला था।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा, पुलिस उप अधीक्षक राजेश यादव के सुपरविजन तथा सुखेर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नारायण गमेती उर्फ टेनी (24) निवासी लखावली भीलवाड़ा, कुड़ी फला, थाना सुखेर तथा शंकर गमेती (23) निवासी आदिवासी बस्ती, थाना सुखेर, जिला उदयपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News