आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार
सलूंबर ज़िले के सेमारी थाना पुलिस की कार्यवाही
सलूंबर 25 अगस्त 2025। ज़िले में एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही के तहत सेमारी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
एसपी राजेश कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा की सुपरविजन और सराड़ा वृताधिकारी चांदमल सिंघारिया के नेतृत्व में सेमारी थानाधिकारी गोपालकृष्ण उनी और टीम ने कार्रवाई की।
टीम ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर आमजन में भय फैलाने वाले आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविन्द मीणा उम्र 24 वर्ष, निवासी ढेकुआ, थाना सेमारी, 2. प्रवीण मीणा पुत्र शंकर मीणा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ढेकुआ, थाना सेमारी के रूप में की गई।
दोनों आरोपियों को धारा 126–170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कार्यपालक दण्डनायक मजिस्ट्रेट सेमारी के समक्ष पेश किया जाएगा।
