सोने-चांदी की दुकान में हुई चोरी के मामले में दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

कल्याणपुर कस्बे में हुई थी चोरी 

 | 

उदयपुर 23 अगस्त 2025।  जिले के कल्याणपुर कस्बे में सोने-चांदी की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना कल्याणपुर में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 13 जुलाई 2025 की सुबह वाकला आम्बा बस स्टैंड स्थित दुकान मालिक राजेश पंचाल ने पाया कि उनकी दुकान का पिछला दरवाजा कटर से काटा गया था। दुकान से डेढ़ तोले चांदी की तीन मूर्तियां, पांच तोला चांदी के सात ढोथले, 22 तोला चांदी का स्क्रैप और दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया था। इस पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 83/2025 धारा 331(4), 305(A) भारतीय न्याय संहिता 2023 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस पहले ही इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित आरोपियों पप्पु उर्फ पपला और कमलेश मीणा को गिरफ्तार किया।

#Udaipur #CrimeNews #TheftCase #Kalyanpur #UdaipurPolice #GoldSilverShopTheft  #UdaipurCrime #PoliceAction #SPYogeshGoyal #LatestCrimeUpdate

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal