Chittorgarh: नाबालिग बहनों के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर
News-नाबालिग बहनों के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ 1 सितंबर 2025 । रावतभाटा थाना पुलिस ने लूट और नाबालिग बहनों के अपहरण मामले में वांछित चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी जनवरी माह में इंदौर से किराए पर लाई गई होंडा अमेज कार को रावतभाटा के किशोरपुरा के जंगलों में लूटकर उसी कार से दो सगी नाबालिग बहनों का अपहरण कर फरार हो गए थे।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में अब तक कई स्तर पर कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने पहले ही आरोपियों के साथी 20 वर्षीय प्रकाश वर्मा पुत्र बद्रीलाल वर्मा निवासी सावरस्या थाना लीमा चाहौन, जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर लूटी गई होंडा अमेज कार बरामद कर ली थी। वहीं शेष आरोपी 23 वर्षीय भूपेंद्र सिंह राजपूत पुत्र गोकुलसिंह राजपूत निवासी देवरी मुल्ला थाना मोहनबडोदिया जिला शाजापुर (मध्यप्रदेश) और 21 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र हरिसिंह राजपूत निवासी अंधड़ा थाना रायथल जिला बूंदी की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
आरोपियों की तलाश के लिए गठित टीम में एएसआई प्रेम सिंह, कांस्टेबल भैरूलाल, ओमप्रकाश, दानवीर, सावधान, हितेष और ओमप्रकाश शामिल थे। टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी भूपेंद्र सिंह राजपूत, जो पूर्व में मारपीट, आर्म्स एक्ट, बलात्कार और पोक्सो के मामलों में वांछित है, को सिहोर (मध्यप्रदेश) से स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी संदीप सिंह को थाना रायथल, जिला बूंदी पुलिस की सहायता से डिटेन कर रावतभाटा पुलिस ने दोनों को प्रकरणों में गिरफ्तार किया।
फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
#Chittorgarh #ChittorgarhNews #CrimeNew #Rawatbhata #KidnappingCase #LootCase #WantedAccused
