रेस्टॉरेंट पर छापा मारकर 2 बाल श्रमिक छुड़वाए

गोवर्धन विलास थाना की कार्यवाही 
 | 
अपना चिकन कार्नर रेस्टॉरेंट संचालक को किया गया गिरफ्तार 

उदयपुर 11 जुलाई 2020। शहर के गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने चुंगी नाका स्थित अपना चिकन कार्नर पर छापा मारकर बालश्रम करते तो बाल मज़दूर छुड़वाए वहीँ रेस्टॉरेंट संचालक को गिरफ्तार किया। 

गोवर्धन विलास पुलिस थानाधिकारी चेनाराम पाचार ने बताया की मुखबिर की सुचना के आधार पर चुंगी नाका स्थित अपना चिकन कार्नर पर छापा मारकर दो बाल मज़दूर को छुड़वाया गया।  छुड़वाए गए बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बच्चो को भगवान महावीर निराश्रित बालगृह, नारायण सेवा संस्थान बड़ी भिजवाया गया। 

पुलिस ने बताया बालश्रम करवाने के अपराध में रेस्टॉरेंट संचालक राजेंद्र सिंह पिता सुखदेव सिंह निवासी सवीना को जे.जे. (जुवेनाइल जस्टिस एक्ट) के तहत  गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी जेजे एक्ट में तीन मामले दर्ज है।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News