नकबजनी के मामले मे हिरासत मे लिए गए 2 बालअपचारी हुए फरार

पुलिस कर रही दोनों की तलाश 

 | 
Accused Fled from Police Custody

 

 

Udaipur Times News , Crime News ,उदयपुर 28 सितंबर 2026 - शहर  के बड़गांव थानाक्षेत्र में पुलिस हिरासत से दो आरोपियों के फरार होने की जानकारी सामने आई है।  घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही  है।  

थानाधिकारी बड़गांव हितेश यादव से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व थानाक्षेत्र के टाइगर हिल्स स्थित एक मकान में नकबजनी की घटना हुई थी जिसमे बदमाशों द्वारा घर से लाइसेंसी बन्दुक व अन्य समान चुरा लिया गया था।  पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए 3 बालअपचारीयो को हिरासत में लिया था।  

पुलिस 3 दिन पूर्व जब उन्हें उनके द्वारा चोरी किये गए सामान को बरामद करवाने के लिए उनके बताए गए िस्थान पर लेकर गई तो , पहाड़ी इलाका होने और घाना जंगल होने का फायदा उठाकर 3 में से दो आरोपी मौके से फरार होंगे। Accused escaped police custody 

पुलिस टीम ने उनका पीछा किया लेकिन वह फरार होने में सफल हो गए।  Crime News 

थानाधिकारी का कहना है की घंटा के तुरंत बाद नाकाबंदी करवादी गई थी और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, पुलिस की अलग अलग टीमें अब दोनों ही आरोपियों की तलाश कर रही है , साथ ही हाइवे पर लगे सीसी टीवी कैमरों और लोकल सोर्सेस की मदद भी ली जा रही है। 

थानाधिकारी का कहना है ही दोनों ही फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News