नाबालिग पर हमले के मामले में 2 बाल अपचारी डिटेन

नमाज से लौट रहे नाबालिग पर चाकू और पत्थर से हमला

 | 

उदयपुर 2 अप्रैल 2026- पुलिस थाना सूरजपोल ने रात के समय नाबालिग पर हमला करने के मामले में दो बाल अपचारियों को डिटेन किया है। घटना के संबंध में 1 अप्रैल 2026 को प्रार्थी गुलाम खान निवासी रज्जानगर, किशनपोल ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी खांजीपीर मस्जिद में नमाज अदा कर घर लौट रहा था। पावर हाउस के पास समीर और कालू खान ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की नीयत से चाकू और पत्थर से हमला कर दिया। शोर सुनकर प्रार्थी का दोस्त हुसैन मिर्जा उर्फ सना मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया, जिसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

कार्रवाई के दौरान घटना में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को डिटेन किया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।

#UdaipurNews #RajasthanCrime #SurajpolPolice #UdaipurPolice #CrimeNewsIndia #JuvenileCrime #BreakingNewsUdaipur #Machlamagra #UdaipurUpdates #RajasthanNews #LocalNewsUdaipur #PoliceAction #UdaipurCity

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal