हत्या के दो मामलों का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

डबोक थाना क्षेत्र के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पानरवा मामले में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
arrest

उदयपुर 9 जून 2022 जिला पुलिस ने हत्या के दो मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।  पहला मामला उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बाल अपचारी को रिटेन किया है और उससे हत्या के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। 

दरअसल 6 जून 2022 को आगडोड़िया बस्ती, भैंसड़ा कला निवासी नारायण लाल पिता रोपाजी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके सर पर किसी हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या का अनुसंधान शुरू किया था और अनुसंधान के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बुधवार को बाल अपचारी को डिटेन किया है और उससे अग्रिम पूछताछ जारी है। 

तो वहीं जिले की पानरवा थाना पुलिस ने 4 जून 2022 को भी एक व्यक्ति अर्जुन सिंह पिता नाना सिंह निवासी आमडा घर, पानरवा की हत्या के आरोप में एक अभियुक्त निलेश कुमार पिता देवी सिंह निवासी आमडा घर को बुधवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त निलेश ने अर्जुन सिंह की हत्या करना स्वीकार किया हैं। 

गौरतलब है कि 5 जून 2022 को मृतक अर्जुन सिंह की बेटी कमला ने वानर व पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब उसके पिता अर्जुन सिंह 4 जून को उनके घर के पास हुए पर मोटर बंद करके घर पर लौट रहे थे तभी रास्ते में निलेश और उसके दो नाबालिग साथियों ने अर्जुन सिंह के साथ मारपीट की जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई। 

पुलिस ने प्रार्थना की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया और आरोपियों की तलाश शुरू की जिसके चलते बुधवार को मामले के मुख्य आरोपी निलेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे घटना से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News