नकली थमाकर असली स्वर्ण चेन चोरी करने वाली दो महिला आरोपी गिरफ्तार

धानमंडी थाना पुलिस ने 24 घंटे में मामले का किया खुलासा 

 | 
dhanmandi police station

उदयपुर 20 अप्रैल 2026। शहर के धानमंडी थाना पुलिस ने नकली चेन के जरिए असली सोने की चेन चोरी करने वाले गिरोह का 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम सोने की चेन बरामद की है और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की है।

घटना 17 अप्रैल 2026 की है, जब भोपालवाड़ी स्थित कंचन आभूषण की दुकान पर दो महिलाओं ने अपनी पहचान छिपाकर आर्टिफिशियल चेन के बदले असली सोने की चेन चोरी कर ली। पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने आरोपियों के रूप में निस्सा डांगी (26) और निशा डांगी (21) को गिरफ्तार किया। दोनों को पूछताछ के बाद पकड़ा गया और उनके पास से चोरी की गई सोने की चेन तथा वारदात में उपयोग की गई स्कूटी जब्त की गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर तरीके से नकली जेवर दिखाकर असली जेवर चोरी करती थीं। मामले में आगे की जांच जारी है।

#Udaipur #CrimeNews #RajasthanPolice #GoldTheft #UdaipurNews #CrimeUpdate #JewelleryTheft #LawEnforcement #PoliceSuccess #CrimeInvestigation

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News