बिना लाइसेंस भंडारण करने पर 20 लाख के पटाखे ज़ब्त

सिटी सेंटर स्थित एक गोदाम पर हुई कार्रवाई 
 | 

उदयपुर 25 फ़रवरी 2026। DST और थाना हिरणमगरी पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखा भंडारण करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपये के पटाखे जब्त किए हैं।

ज़िला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और नगर पूर्व वृताधिकारी सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी रविन्द्र सिंह मय टीम एवं  DST ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने सब सिटी सेंटर स्थित एक गोदाम पर दबिश दी, जहां बिना लाइसेंस भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी लोकेश पुत्र भैरूलाल निवासी जय राजस्थान गली, हाथीपोल थाना घण्टाघर उदयपुर को डिटेन कर लिया और मौके से करीब 20 लाख रुपये के पटाखे जब्त किए।

मामले में प्रकरण संख्या 74/2026 धारा 288 बीएनएस एवं 9 बी विस्फोटक अधिनियम के तहत थाना हिरणमगरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #RajasthanPolice #PoliceAction #FirecrackerSeizure #IllegalStorage #ExplosivesAct #CrimeNews #HiranMagri #DSTAction #BreakingNews #CityCenterUdaipur #LawAndOrder

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal