20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या

आत्महत्या के कारणों का नहीं चल पाया पता, गुरुवार की घटना  

 | 
suicide
मृतका पढाई के साथ साथ बच्चो को भी पढ़ाती थी

उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र के एकलव्य कॉलोनी की निवासी 20 वर्षीया संतोष गमेती में गुरुवार को अपने आप को फांसी लगा ली। दरअसल, संतोष पढाई के साथ साथ बच्चो को भी पढ़ाया करती थी।  

गुरुवार दोपहर में को अपने कमरे में जाने ले बाद देर समय से वापस नहीं आने पर घर के सदस्य ने देखा तो संतोष को फांसी से झूलता पाया। परिवार के सदस्यों द्वारा एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।  

अम्बा माता थानाधिकारी ने मामले की जाँच पड़ताल कर रिपोर्ट दर्ज की लेकिन आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News