मोबाइल शॉप में 20 सेकंड की चोरी

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सूरजपोल पुलिस ने शुरू की जांच

 | 
CCTV screenshot of mobile theft at G3 Telecom shop in Udaipur

उदयपुर 6 दिसंबर 2025 - शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

दुकान पर आए एक ग्राहक ने महज 20 सेकंड में काउंटर पर रखा मोबाइल चुपचाप अपनी जेब में डालकर चोरी कर लिया। घटना 3 दिसंबर की रात 9 बजकर 52 मिनट 50 सेकंड की है।

उदयापोल से गुलाबबाग रोड स्थित जी3 टेलीकॉम मोबाइल शॉप में एक युवक ग्राहक बनकर आया और सेल्समैन से कुछ आइटम दिखाने को कहा। सेल्समैन नीचे की रैक से सामान निकाल रहा था, इसी दौरान युवक ने मौका पाकर काउंटर पर पड़े मोबाइल को उठाकर अपनी जेब में रख लिया और सामान्य तरीके से दुकान से बाहर निकल गया। दुकान मालिक को मोबाइल गायब होने पर शक हुआ तो सीसीटीवी फुटेज चेक की गई, जिसमें चोरी की पूरी वारदात स्पष्ट दिखाई दी। फुटेज मिलने के बाद दुकान संचालक ने सूरजपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News