250 लीटर मिलावटी घी जब्त

घंटाघर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने राव जी का हाटा में की कार्रवाई
 | 
fake ghee

उदपपुर 12 मार्च 2025। शहर की घंटाघर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने बीती रात रावजी का हाटा इलाके में एक डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। यहां से 250 लीटर मिलावटी घी जब्त किया गया। 

डेयरी यश नागदा नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है। जो डालडा, महाकोश और बाबा ब्रांड के घी को मिलाकर बेचता था। साथ ही उसमें एसेंस और पीला रंग मिलाकर तैयार करता था। इसके अलावा गाय और भैंस के घी के नाम पर अलग-अलग एसेंस डालकर ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा था। 

डीएसटी प्रभारी श्यामसिंह रत्नू ने बताया कि टीम को गोपनीय सूचना मिली थी कि डेयरी पर मिलावटी घी बेचा जा रहा है जो आमजन के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रहा है। ऐसे में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मेडिकल टीम के साथ घी की जांच करते हुए उसे सीज किया गया।

fake ghee

डीएसटी प्रभारी ने बताया कि अब ये पता लगाया जाएगा कि आखिर मिलावटी घी कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान घण्टाघर थाना प्रभारी सुनील शर्मा भी मौजूद थे। 

बता दें, होली के त्योहारी सीजन को देखते हुए गत 8 मार्च को भी कलड़वास में नकली घी बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। वहां से 1500 लीटर घी बरामद किया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News