राजनगर मे 26 किलो 986 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद, एक गिरफ्तार; नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

351 किलो संदिग्ध देसी घी, 88 किलो वनस्पति घी और 148 किलो सोयाबीन तेल जब्त, नामी ब्रांडों के पैकिंग मैटेरियल भी मिले
 

 | 
Adulterated Ghee Factory Busted At Rajsamand

 

Udaipur Times News , Adulterated and Fake Ghee Factory Busted, राजसमंदअक्टूबर 2026 । जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 किलो 986 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वहीं, पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आरोपी के घर पर संचालित नकली घी बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से 351 किलो संदिग्ध देसी घी, 88 किलो वनस्पति घी और 148 किलो सोयाबीन तेल सहित घी बनाने और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की गई I llegal Poppy Husk seized 

डोडा चूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, उदयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक राजसमंद हेमंत कलाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक तथा वृत्ताधिकारी नेत्रपाल सिंह के सुपरविजन में राजनगर थाना अधिकारी ओंकार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव डिप्टीखेड़ा में कार्रवाई की। Adulterated and Fake Ghee Factory Busted

पुलिस ने आरोपी कालूलाल गुर्जर, निवासी डिप्टीखेड़ा, मुंडोल, थाना राजनगर, के निवास से 26 किलो 986 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण संख्या 260/26 दर्ज किया है। मामले का अनुसंधान कुंवारिया थाना पुलिस के निरीक्षक पूरण सिंह राजपुरोहित द्वारा किया जा रहा है।

सरस, नोवा और कृष्णा ब्रांड के नाम पर नकली घी बनाने का खुलासा

पुलिस को आरोपी के घर पर नकली घी बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद फूड इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। Rajsamand News 

कार्रवाई के दौरान मौके से 351 किलो संदिग्ध देसी घी बरामद किया गया। इसमें नोवा ब्रांड का 39 किलो, सरस ब्रांड का 239 किलो और कृष्णा ब्रांड का 73 किलो घी शामिल बताया गया है। इसके अतिरिक्त 88 किलो वनस्पति घी और 148 किलो सोयाबीन तेल भी जब्त किया गया। Crime News 

पैकिंग सामग्री और मशीनें भी जब्त

मौके से घी में सुगंध मिलाने के लिए इस्तेमाल होने वाले एसेंस, विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांडों की सील, रैपर, टिन, तेल के डिब्बे, खाली टिन, कंपनियों के प्रिंटेड कार्टून, गत्ते और पैकिंग मशीनें भी जब्त की गईं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए एफएसएल भेजने की प्रक्रिया की है। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के साथ-साथ खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले का भी खुलासा हुआ है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बरामद सामग्री की गुणवत्ता क्या थी और कथित नकली घी का कारोबार कितने समय से संचालित हो रहा था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News