272 प्लॉट मामला : रिमान्ड के दौरान एसीबी कर रही आरोपियों से पूछताछ

परिवादी के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने के एवज मे मांगी की 2 करोड़ की रिश्वत 
 | 
acb Trapped Adsp while Accepting Bribe

 

Udaipur Times News , ACB Trap Additonal Sp , उदयपुर 1 अक्टूबर 2026 - शहर के 272 भूखंड प्रकरण में ट्रेप  हुए ASP मुकेश सोनी और कथित दलाल सज्जन सिंह जैन की गिरफ़्तारी के बाद एसीबी की टीम गुरुवार को उन्हें लेकर मोके पर पहुंची और उनसे तज्दीक करवाई गई की उन्होंने घटना से पहले कहाँ मुलाकत की थी। Udaipur News

एसीबी के एडिशनल एसपी महावीर सिंह ने बताया की बुधवार को आरोपियों की पीसी रिमांड की अवधि बड़ाई जाने के बाद टीम द्वारा मौका तज्दीक और उनके दौरा घटना से पहले जिस जगह पर पहले मुलाकत की गई थी उस जगह की तज्दीक उनसे करवाई गई है।  साथ ही अब टीम द्वारा उनकी मोबाईल सीडीआर हासिल करने के प्रयास भी किए जा रहे है। और ASP के रीडर की भी तलाश की जा रही है। ACB Trap Udaipur

जानकारी के अनुसार आरोपी  ASP को परवादी पर शिकायत करने को लेकर पहले से ही शक था , इसी को लेकर वह उसपर नजर भी रख रहा था , साथी ही एसीबी की टीम उनकी गिरफ़्तारी के बाद उनके मोबाईल फोन को अनलॉक करने का प्रयास भी कर रही है लेकिन उनसे पॉसवर्ड पूछने पर नहीं बताया जा रहा है। 

गौरतलब है की  एसीबी ने इससे पहले कथित दलाल सज्जन सिंह जैन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। ट्रैप कार्रवाई में ₹4 लाख असली नोट और ₹1 करोड़ 96 लाख के जाली नोट रखे गए थे। इसके बाद एएसपी मुकेश कुमार सोनी को बालोतरा स्थित उनके आवास से डिटेन कर उदयपुर लाया गया था। ACB Udaipur

 मामला नगर निगम के 272 भूखंड प्रकरण से जुड़ा बताया जा रहा है। परिवादी की ओर से आरोप लगाया गया था कि प्रकरण में राहत दिलाने और एफआईआर दर्ज नहीं करने अथवा मामले में राहत दिलाने के बदले ₹2 करोड़ की कथित मांग की गई थी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News