उदयपुर-बांसवाड़ा हाईवे पर हादसा, ट्रेक्टर पलटा 3 मजदूर दबे
दोनों ओर किसी प्रकार के वाहन नहीं आने पर बड़ा हादसा टला
| Updated: Feb 4, 2022, 21:21 IST
मजूदरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रेफर किया
शुक्रवार को उदयपुर-बांसवाड़ा स्टेट मेगा हाईवे पर एक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान मार्ग के दोनों और किसी प्रकार के वाहन नहीं आने पर बड़ा हादसा टल गया।
हादसा खेराड और बस्सी के बीच हुआ। इस दौरान ट्रोली में पत्थर की पट्टियों के ऊपर बैठे तीन मजदूर नीचे दब गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पत्थरों के नीचे से निकालकर उदयपुर अस्पताल पहुंचाया गया।
ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही सलूंबर पुलिस मौके पर पहुंची। स्टेट मेगा हाइवे पर लगे जाम को हटाया गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर ट्रैक्टर ट्रोली को साइड में करवाया।
