007 नाम से आईडी बनाकर बदमाशी के वीडियो अपलोड करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस थाना ओगणा की कार्रवाई,  दो मोटरसाइकिल जब्त
 
 | 
ogna police team

उदयपुर 12 अगस्त 2025 ।ज़िला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल द्वारा सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को फॉलो करने, बदमाशी व हथियारों के साथ फोटो-वीडियो अपलोड करने वालों पर सतत निगरानी रख कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेड़वाड़ा और नेत्रपाल सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त झाड़ोल के सुपरविजन में रामावतार मीणा थानाधिकारी ओगणा ने मध्य जिला आयुधना व तकनीकी सहयोग से सोशल मीडिया पर 007 नाम से आईडी बनाकर बदमाशी के वीडियो अपलोड कर आमजन में भय पैदा करने वाले तीन अभियुक्तों को धारा 126-170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल जब्त की गई।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को शर्ट पर 007 गैंगस्टर्स नाम छपवाकर पहनते और बदमाशी के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर आमजन में भय फैलाते हुए पाया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि युवा वर्ग के परिजन अपने बच्चों को ऐसे बदमाशों से दूर रखें और बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखें। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी जारी है।