35 ग्राम एमडीएमए के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

टाउन हॉल के पास पुलिस की कार्रवाई, नकदी और वाहन जब्त

 | 

उदयपुर 7 अप्रैल 2026 - डीएसटी और सूरजपोल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडीएमए की खरीद-फरोख्त में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 ग्राम एमडीएमए और 24,892 रुपये नकद बरामद किए हैं।

साथ ही घटना में प्रयुक्त कार और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृताधिकारी के सुपरविजन में टीम ने सूचना के आधार पर टाउन हॉल के पीछे न्यू रोड पर कार्रवाई की। यहां कार में बैठकर मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त कर रहे आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में के.पी. अरशद हुसैन, महमूद हुसैन उर्फ बिलाल और लव शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आपस में परिचित हैं और मादक पदार्थों की सप्लाई के लिए मिले थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #DrugBust #MDMASeizure #UdaipurPolice #CrimeNews #BreakingNews #NDPSAct #DrugTrafficking #IndiaNews #LocalNews #UdaipurCrime #RajasthanPolice #PoliceAction #UdaipurUpdates

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal