डूंगरपुर मे लूटेरी दुल्हन और दलाल समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
शादी के नाम पर युवक से 1.91 लाख की ठगी
Udaipur Times News , Crime News , डूंगरपुर 7 सितमबर 2026 । सदर थाना पुलिस ने शादी करवाने के नाम पर गुजरात के एक युवक से 1.91 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में कथित लूटेरी दुल्हन, दलाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने शादी तय होने के बाद युवक से रकम ली और कोर्ट में शादी करवाने के बहाने रास्ते में दुल्हन को भगा दिया। सदर थानाधिकारी संगीता बंजारा ने बताया कि गुजरात के गांधीनगर जिले के डभोडा थाना क्षेत्र निवासी पिजेश पटेल (36) ने 4 सितंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। Dungapur News
पिजेश की मुलाकात कमलेश नाम के व्यक्ति से हुई थी, जो शादी करवाने का काम करता था। कमलेश ने उसे पीनल नाम की युवती का फोटो दिखाया और रिश्ता तय कराया।
इसके बाद पिजेश 26 अगस्त को अपने परिवार के साथ डूंगरपुर आया। मोतली मोड़ पर कमलेश और अमित बाइक से उन्हें लेने पहुंचे। सभी लोग टाड़ी ओबरी गांव पहुंचे, जहां पिजेश की मुलाकात पीनल, उसकी बहन यमुना, मां, भाई अमित, पिता और दलाल कमलेश से कराई गई। बातचीत के बाद शादी की तारीख 31 अगस्त तय हुई। Udaipur News
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शादी के लिए 2 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन बातचीत के बाद 1.71 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। पिजेश ने 1.71 लाख रुपये नकद दिए, जबकि दलाल कमलेश ने अलग से 5 हजार रुपये लिए।
31 अगस्त को पिजेश दोनों युवतियों को अपनी गाड़ी में बैठाकर डूंगरपुर कोर्ट के लिए रवाना हुआ। योजना के मुताबिक कमलेश ने कहा था कि वह बाइक से पीछे आएगा और कोर्ट में दोनों की शादी करवा दी जाएगी। Honey Trap
हालांकि, कोर्ट से करीब दो किलोमीटर पहले सदर थाना क्षेत्र में बिना नंबर की बोलेरो ने पिजेश की गाड़ी को रोक लिया। बोलेरो से एक युवक लाठी लेकर उतरा और पिजेश को धमकाने लगा।
इसी दौरान पीनल और उसकी बहन यमुना गाड़ी से उतरकर बोलेरो में बैठ गईं। इसके बाद बोलेरो मौके से फरार हो गई। Crime News Dungarpur
पिजेश ने दलाल कमलेश से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उसने पुलिस थाने पहुंचकर करीब 1.91 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामला दर्ज होने के बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की।
पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से टाड़ी ओबरी, बोलादरा, पालदेवल, बारों का शेर, पालवड़ा, टेंगरवाड़ा तलैया और बिछीवाड़ा सहित कई स्थानों पर तलाश की। पुलिस टीम ने बारों का शेर निवासी अमित बामणा (25), पालवड़ा निवासी लालशंकर डामोर (52) और टेंगरवाड़ा निवासी पीनल घाटिया (23) को डिटेन कर पूछताछ की। Police Action
पूछताछ में तीनों के वारदात में शामिल होने की बात सामने आने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम में आरोपियों की भूमिका और ठगी की रकम के संबंध में भी जांच कर रही है।