सरकारी कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में 3 अभियुक्त गिरफ्तार
अतिक्रमण हटाने गई टीम पर जानलेवा हमले का है मामला
उदयपुर 3 अप्रैल 2026 - 12.फरवरी .2026 को ग्राम कोदरनाल में क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार व पुलिस थाना पानरवा की संयुक्त टीम द्वारा वन विभाग की जमीन पर जंगल काट कर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपीगणों द्वारा टीम पर जानलेवा हमला किया गया। जिस पर प्रकरण संख्या 16/2026 धारा 109 (1), 121 (1), 132, 189 (2), 190, 221 बीएनएस 2023 व राज. वन अधिनियम 1953 की धारा 26 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय एवं डुंगरसिंह चुण्डावत वृताधिकारी वृत कोटडा के सुपरविजन में सबीर खान थानाधिकारी, पानरवा मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में एक इनामी सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान होनिया पिता भोमा निवासी जुनापादर, माण्डवा जिला उदयपुर , (इनामी आरोपी) , प्रेमचन्द पिता शंकर निवासी माण्डवा थाना माण्डवा जिला उदयपुर , लाता पिता रेवा निवासी पुनावली के रूप में हुई है ।
#UdaipurNews #RajasthanPolice #Panarwa #CrimeNews #UdaipurPolice #BreakingNews #ForestEncroachment #RajasthanNews #LocalNewsUdaipur #PoliceAction #BNS2023 #IndiaNews #UdaipurUpdates #Kotra #RajasthanCrime
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
