होटल मालिक के साथ मारपीट के आरोप में 3 गिरफ्तार

कल शुक्रवार रात इमली घाट स्थित होटल मोगलीज़ में होटल मालिक के साथ हुई थी मारपीट

 | 
maarpeet

उदयपुर 30 जुलाई 2022 । शहर के इमलीघाट क्षेत्र में बनी मोगलीज़ होटल पर बीती रात कुछ लड़को ने होटल मालिक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान राहुल पालीवाल, अजय कुमावत, और पवन डांगी के रूप में हुई हैं।

पुलिस उप अधीक्षक तपेंद्र मीणा से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे पुलिस को सूचना मिली थी की नई पुलिया इमलीघाट पर स्थित मोगलीज़ होटल पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

सूचना मिलने पर घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।  होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपयों को पहचान कर अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं और अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं।

जानकारी में आया हैं की देर रात ये लोग होटल पर पहुंचे, जिसके बाद उनकी होटल संचालक से बहस बाजी हुई जिसके चलते उन्होंने उसके साथ मारपीट की।घटना के समय सीसीटीवी फुटेज में सभी आरोपी होटल के दरवाजे पर धार दार हथियार से हमला करते दिखाई दें रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News