Udaipur Times News , Crime News, उदयपुर 9 अक्टूबर 2026 - सेंट्रल जेल में फोन, बिड़ी सिगरेट के साथ-साथ एलईडी और इंडेक्शन रखने के मामल में पुलिस ने 3 केदियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने 15 सितम्बर 2026 को उच्चाधिकारियो के निर्देश पर जेल में छापामारी की थी। इस दौरान पुलिस टीमों ने जेल के एक बैरिक से एक मोबाईल बरामद की । इस को लेकर कैदी हितेष, निखिल, नरेश , अनिल रावत, विशाल, हिमांशु और सोहेल उर्फ अन्ना से पूछताछ की थी । Udaipur News
विशाल रावत ने एक डाटा केबल स्वयं के बिस्तर के नीचे से निकाल कर दी।
साथ ही यह फोन नरेश का होना बताया। साथ ही वहां पर बिड़ी और सिगरेट भी मिले। साथ ही वहां पर एक थैली में इलेक्ट्रोनिक बीपी इंस्ट्रमेन्ट मिला और एक काले रंग का अडप्टर मिला । बैरीक की दीवार पर एक एलईडी लगी मिली और एक प्लेटफार्म पर एक इन्डेक्शन मिला । इसी कमरे मे एक लोहे का कूलर मिला। Udaipur Crime
इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इस प्रकरण में जांच करते हुए निखिल पुत्र अनिल रावत निवासी पनघट वाली गली एकलव्य कॉलोनो, इसके भाई विशाल रावत ओर सोहेल उर्फ अन्ना पुत्र मोहम्मद रसीद निवासी महावतवाडी मस्जिद के सामने को गिरफ्तार किया है।