बिछीवाड़ा में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, उदयपुर निवासी 4 की मौत, 3 घायल

उदयपुर से अहमदाबाद जा रही थी कार

 | 
accident
उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर तीन निवासी सुंदरलाल जैन, लकड़वास निवासी मानजी पुत्र डोलाजी तथा सवा जी और देवा जी डांगी की मौत हो गई जबकि नारायण, ललित और भंवरी देवी गंभीर रूप से घायल है

उदयपुर 18 नवंबर 2021 । संभाग के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा में नेशनल हाइवे 48 पर आरा मोड़ के पास आज शाम उदयपुर से अहमदाबाद जा रही एक कार तेज़ गति के कारण अनियंत्रित होकर पलट कर सड़क किनारे खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में उदयपुर निवासी 4 लोगो की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट में उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर तीन निवासी सुंदरलाल जैन, लकड़वास निवासी मानजी पुत्र डोलाजी तथा सवा जी और देवा जी डांगी की मौत हो गई जबकि नारायण, ललित और भंवरी देवी गंभीर रूप से घायल है। 

उक्त हादसे में कार चालक समेत 3 की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीँ घायलों को बिछीवाड़ा से डूंगरपुर जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News