Chittorgarh में अवैध बजरी परिवहन करते तीन डंपर डिटेन

सदर निम्बाहेडा पुलिस की कार्यवाही

 | 
dumper detain

चित्तौड़गढ़ 24 जनवरी 2025। ज़िले के सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने बजरी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बजरी से भरे तीन डंपर को जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध बजरी परिवहन की धरपकड हेतु एएसपी सरितासिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा पुनि व पुलिस जाप्ता द्वारा अवैध बजरी से भरे डंपर चितौडगढ़ से निम्बाहेडा रोड पर परिवहन करते पाया जाने पर डिटेन कर खनिज विभाग को कार्यवाही हेतु सुचित कराया गया। 

जिस पर खनिज विभाग के मांइस फोरमेन जसवंतसिंह चुण्डावत द्वारा थाने पर पहुंच नियमानुसार तीनों डंपरों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की गयी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News