रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे 3 लोग डम्पर की चपेट में

हादसे के बाद मौके से फरार हुआ डम्पर चालक

 | 
डंपर ने बाइक को लिया चपेट में

उदयपुर 20 जनवरी 2022 ।  भारी वाहन, डम्पर, ट्रोले  से भिड़ंत के हादसों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। जिले के झामर कोटड़ा रोड पर एक डम्पर ने बाइक सवार 3 लोगो को अपनी चपेट में ले लिया। 

दरअसल तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। बाइक सवार समेटा गाँव रामलाल मीणा अपनी माँ सुंदरी बाई और पत्नी सुहानी को ओड़ा में अपनी पत्नी के ताऊ के देहांत पर अंतिम  संस्कार के लिए जा रहे थे की इसी दौरान कोटड़ा खदान मार्ग पर आरएसएमएम के ठेका कंपनी की तेज रफ़्तार से डम्पर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।  

बाइक चालक रामलाल डम्पर के अगले हिस्से में फंस गया जिसके कारण रामलाल को सिर में गंभीर चोटे आई हादसे के बाद आस पास के लोगो ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी डिस्पेंसरी ले गए लेकिन हादसे की चपेट में आने से गंभीर चोट के कारण घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वही हादसे के बाद डम्पर चालक हो गया।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News