उदयपुर में अलग अलग स्थानों पर तीन लोगो ने फांसी लगाकर जान दी

पुलिस जांच शुरू
 | 
unknown dead body found

उदयपुर 3 दिसंबर 2025। शहर में अलग अलग स्थानों पर तीन लोगो ने फांसी लगाकर जान देने के तीन मामलों से हड़कंप मच गया। पहली घटना सविना सर्कल क्षेत्र के गोखर मंगरी में सामने आई, जहां इंद्रा गमेती पत्नी मांगीलाल गमेती, उम्र 32 वर्ष, ने अपने घर में पंखे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसी क्षेत्र में सत्यदेव कॉलोनी निवासी विजय मेघवाल पुत्र कालू लाल मेघवाल, उम्र 32 वर्ष, ने भी अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजन उन्हें एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। दोनों शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवाए गए हैं।

तीसरी घटना सविना थाना क्षेत्र के प्रेम नगर तीतरड़ी में हुई, जहां मांगीलाल पुत्र पुना जी गमेती, उम्र 32 वर्ष, निवासी डिंगरी जयसमंद हाल प्रेम नगर ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय मृतक के मामा, बहन और पत्नी मौजूद थे। मृतक के पिता पुनाराम गमेती से फोन पर संपर्क कर परिजन शव को नीचे उतारने की अनुमति देने की कोशिश की गई।

तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों को जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।