बाघपुरा में बदमाशों द्वारा पुलिस पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

चाकू और तलवार से जानलेवा हमला, मौके से दो बदमाश गिरफ्तार 

 | 

उदयपुर 8 अप्रैल 2026। ज़िले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस पर चाकू और तलवार से जानलेवा हमले का मामला करने का मामला सामने आया हैं। बदमाशों द्वारा किए गए हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए है। 

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक अपनी बहन के साथ बाइक पर जा रहा था। थाना क्षेत्र के रणघाटी एरिया में बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की नियत से रोका, लेकिन युवक ने बाइक घुमाकर पास ही एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई।

इसके बाद युवक ने पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची जहां पुलिस का सामना तीन बदमाशों से हुआ।  बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया,  जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.।फिर भी पुलिस ने मौके से दो बदमाशों को पकड़ लिया। 

 वहीं एक मौके से फरार हो गया. इधर, घायल पुलिसकर्मियों को हॉस्पिटल लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा हैं.।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurCrime #RajasthanPolice #UdaipurUpdates #LocalNewsUdaipur #MewarNews

     

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal