उदयपुर की सड़कों पर कार से स्टंट करने वाले 3 युवक गुजरात से डिटेन
सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवकों की पहचान कर उन्हें गुजरात से डिटेन किया
Udaipur Times News, Crime News, उदयपुर 13 नवंबर 2026 । शहर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंटबाजी करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन युवकों के खिलाफ सुखेर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवकों की पहचान कर उन्हें गुजरात से डिटेन किया और उदयपुर लेकर आई। पुलिस ने संबंधित कार और युवकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर 2026 की शाम उदयपुर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद सुखेर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वीडियो में दिखाई दे रही कार और उसमें सवार युवकों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने गुजरात में दबिश देकर तीनों युवकों को डिटेन किया। Police Action
उन्हें उदयपुर लाकर यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने आमजन से अपील की है कि उदयपुर पर्यटन नगरी है और यहां यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। लोग सड़क पर स्टंटबाजी और जोखिम भरे वाहन संचालन से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
उदयपुर की सड़कों पर कार से स्टंट करने वाले 3 युवक गुजरात से डिटेन उदयपुर। शहर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंटबाजी करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन युवकों के खिलाफ सुखेर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। Udaipur News
सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवकों की पहचान कर उन्हें गुजरात से डिटेन किया और उदयपुर लेकर आई। पुलिस ने संबंधित कार और युवकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर 2026 की शाम उदयपुर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद सुखेर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वीडियो में दिखाई दे रही कार और उसमें सवार युवकों की पहचान की।
इसके बाद पुलिस टीम ने गुजरात में दबिश देकर तीनों युवकों को डिटेन किया। Car Stunt
उन्हें उदयपुर लाकर यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने आमजन से अपील की है कि उदयपुर पर्यटन नगरी है और यहां यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
लोग सड़क पर स्टंटबाजी और जोखिम भरे वाहन संचालन से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।