रानी रोड पर 30 पावर बाईक मोडीफाईड साईलेन्सर लगी बाईको को किया ज़ब्त

धारा 207 एम वी एक्ट मे डिटेन किया गया
 | 
bike recovered

उदयपुर 21 जून 2024। आईजी रेंज उदयपुर अजय पाल लाम्बा और एसपी योगेश गोयल ने शहर के विभिन्न पर्यटक स्थलो एवं आम सडक पर तेजी से राईडिंग करने वाली बाईको व मोडीफाईड साइलेंसर लगी बाईको को डिटेन करने के आदेश दिए थे । 

इसी कड़ी में डिप्टी एसपी कैलाश बोरीवाल के निर्देशन पर थानाधिकारी अम्बामाता डॉ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित द्वारा टीम गठित की गई। 4 टीमो द्वारा थाना क्षैत्र मे रानी रोड पर अलग-अलग स्थानो पर नाकाबन्दी की गई। 

दौराने नाकाबन्दी थाना की 4 टीमो द्वारा रानी रोड पर राईडिंग स्टन्ट करते हुए पावर बाईक मोडीफाईड साईलेन्सर, मोडीफाईड बाईको को जप्त किया गया। 

दौराने नाकाबन्दी कुल 30 पावर बाईको, मोडीफाईड साईलेन्सर, मोडीफाईड बाईको धारा 207 एम वी एक्ट मे डिटेन किया गया और ज़ब्त किया एवं थाना परिसर मे खड़ा करवाया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News