लॉकडाउन के दौरान निषेधाज्ञा की अवहेलना करने पर 338 वाहन ज़ब्त

 | 
लॉकडाउन के दौरान निषेधाज्ञा की अवहेलना करने पर 338 वाहन ज़ब्त
अनावश्यक रूप से घूमते और लॉकडाउन के दौरान निषेधाज्ञा की अवहेलना करने पर 338 वाहन ज़ब्त किये गए

उदयपुर 23 अप्रैल 2020। उदयपुर जिला पुलिस ने लॉकडाउन में निषेधाज्ञा की अवहेलना करने वाले, अकारण घूमने वालो पर कार्यवाही करते हुए आज 338  वाहन ज़ब्त किये। 
    
उदयपुर जिले के विभिन्न थाना पुलिस ने अनावश्यक रूप से घूमते और लॉकडाउन के दौरान निषेधाज्ञा की अवहेलना करने पर 338 वाहन ज़ब्त किये गए। 207 एम वी एक्ट के तहत ज़ब्त किये गए।  

पुलिस थाना सूरजपोल ने 42, पुलिस थाना भूपालपुरा ने 13, पुलिस थाना प्रतापनगर ने 58, पुलिस थाना हिरणमगरी ने 17, पुलिस थाना सवीना ने 23, पुलिस थाना हाथीपोल ने 20, पुलिस थाना अम्बामाता ने 5, पुलिस थाना घंटाघर ने 23, पुलिस थाना धानमंडी ने 1, पुलिस थाना गोवर्धन विलास ने 17, पुलिस थाना सुखेर ने 8, पुलिस थाना नाइ ने 6, पुलिस थाना सराड़ा ने 4, पुलिस थाना सलूम्बर ने 2, पुलिस थाना कुराबड़ ने 2, पुलिस थाना सेमारी ने 17, पुलिस थाना मावली ने 1, पुलिस थाना गींगला ने 2, पुलिस थाना फतहनगर ने 5  और यातायात शाखा ने 72 वाहनों को ज़ब्त किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News