उदयपुर में नर्सिंग कर्मियों से मारपीट और अभद्रता करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
न्यायालय ने आरोपियों को भेज न्यायायिक अभिरक्षा मे
Udaipur Times News, Crime News Udaipur ,उदयपुर, 15 सितंबर 2026 - ऋषभदेव थाना पुलिस ने अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों के साथ मारपीट और अभद्रता करने के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर एडिशनल एसपी खेरवाड़ा रजत बिश्नोई और डिप्टी एसपी ऋषभदेव अर्जुन सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी हेमंत अहारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। Udaipur News
बाइक हादसे में घायलों को अस्पताल लाया गया था पुलिस के अनुसार, रोहनवाड़ा, डूंगरपुर निवासी पुष्पेंद्र डामोर वर्तमान में सीएचसी ऋषभदेव में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 9 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:35 बजे कानुवाड़ा में बाइक दुर्घटना की सूचना मिलने पर घायलों को 108 एंबुलेंस से ऋषभदेव सीएचसी लाया गया था। अस्पताल में घायलों का समय पर उपचार कर दिया गया था। Kherwara News
नशे में अस्पताल पहुंचे परिजन, स्टाफ से की मारपीट पुलिस के अनुसार, रात करीब 9:05 बजे घायलों के कुछ परिजन शराब के नशे में अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल स्टाफ के साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। Crime News
नर्सिंग कर्मियों ने उन्हें समझाते हुए बताया कि घायलों का उपचार किया जा चुका है, लेकिन आरोपी नहीं माने। आरोपियों ने मरीजों का सही इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए नर्सिंग कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा कर्मियों को चोटें आईं। चार आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Nursing Staff Assaulted
आरोपियों की पहचान 1. राकेश निवासी कानुवाड़ा उदयपुर 2.आशीष निवासी कानुवाड़ा, ऋषभदेव 3. दिलीप निवासी पीपली, ऋषभदेव 4. दिनेश निवासी कानुवाड़ा, ऋषभदेव,के रूप मे हुई है , चारों आरोपियों को खेरवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में पुलिस का अग्रिम अनुसंधान जारी है।