आईपीएल मैच पर ऑनलाइन 50 लाख सट्टा लगाते 4 गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्ज़े 14.50 लाख रुपए और सट्टे के उपकरण ज़ब्त

 | 
सुखेर थाना पुलिस की कार्यवाही 
 

उदयपुर 29 अक्टूबर 2020। शहर के सुखेर थाना पुलिस ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन 50 लाख का सट्टा लगाते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से साढ़े चौदह लाख रुपए केश, 17 मोबाइल, एक लैपटॉप और सट्टे के हिसाब किताब वाला मोबाइल बरामद किया गया है। 

जयश्री कृष्णा रेज़ीडेंसी नवरत्न काम्प्लेक्स के फ्लैट न. 908 में चार लोग व्हाट्सप्प के ज़रिये लोगो को लिंक भेजकर उनसे पेटीएम एवं अन्य ऑनलाइन एप्प के माध्यम से रूपये प्राप्त कर गेम खिला रहे थे। इन लोगो ने विशाल मेहता निवासी मंडी की नाल हाल रूपसागर रोड तथा पियूष निवासी गणेश अपार्टमेंट यूआईटी पुलिया द्वारा भेजे जाने वाले ऑनलाइन लिंक को अलग अलग मोबाइल में टेलीग्राम एप्प पर ग्रुप बनाकर लोगो को भेजकर ऑनलाइन आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे। 

सुखेर थानाधिकारी आईपीएस (प्रशिक्षु) कुमारी रंजीता शर्मा ने बताया की विपुल वीरवाल पुत्र रामचंद्र वीरवाल निवासी भादसौड़ा जिला चित्तौड़गढ़, कुणाल पुत्र सुनील दुरध्यानि निवासी ज्योति नगर मनवा खेड़ा, लोकेन्द्र सिंह पुत्र करणसिंह ठाकुर निवासी मेट्रिक्स पार्क सुखेर तथा कुलदीप पुत्र हरीश गुर्जर निवासी वैशाली अपार्टमेंट्स हिरणमगरी सेक्टर 3 को आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा  खेलते गिरफ्तार किया गया वहीँ मुख्य सटोरिये पियूष की तलाश जारी है। 

पुलिस ने गिरफ्त में आये अभियुक्तों के कब्ज़े से 14.50 लाख रूपये केश, 17 मोबाइल, एक लैपटॉप, चार्जर तथा 50 लाख रूपये के सट्टे के हिसाब किताब वाला मोबाइल बरामद किया है।  सुखेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसन्धान प्रारम्भ कर दिया है।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News