बालिका गृह से चार बालिकाएं हुई लापता

आश्रय सेवा संस्थान के अध्यक्ष द्वारा दर्ज करवाया गया मामला 

 | 
ashray seva sansthan

उदयपुर। शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में मौजूद एक बालिका गृह के संचालक ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बालिका गृह से चार बालिकाओं को ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आश्रय सेवा संस्थान के अध्यक्ष हेमंत कुमार कोरी निवासी प्रेमनगर रातापारा तितरड़ी ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी संस्थान का बालिका गृह संचालित होता है।

यहां से चार लड़कियां गायब हो गई, जिसमें से दो झाडोल की व सगी बहने है और दूसरी दोनों पोरबंदर गुजरात की व सगी बहने है। झाड़ोल से इन दोनों लडकियाों को महिला मण्डल से दिसंबर 2022 को तथा गुजरात की दोनों बहने महाराष्ट्र से आई थी। चारों लडकियों के साथ दो अन्य लडकिया रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News