उदयपुर के सायरा में एक ही रात में 4 मंदिर, दुकान और बाइक को बनाया निशाना
Udaipur Times, Crime News: 9 जुलाई 2026। ज़िले के सायरा थाना क्षेत्र में चोरों ने देर रात चोरी की कई वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। बदमाशों ने नांदेशमा गांव के जैन मंदिर, महादेव मंदिर, ठाकुर मंदिर और चामुंडा माता मंदिर के ताले तोड़ दिए। मंदिरों से दानपात्र और गुल्लक तोड़कर नकदी चोरी कर ली। चामुंडा माता मंदिर में मूर्ति से चांदी का हार खुला मिलने से आशंका जताई जा रही है कि चोर उसे नकली समझकर वहीं छोड़ गए। Crime News
इसी दौरान बदमाशों ने मंदिरों से करीब तीन किलोमीटर दूर पानेर के थोब स्थित एक किराना दुकान को भी निशाना बनाया। किराना व्यापारी हीरालाल पुत्र केसराराम गमेती की दुकान से सामान चोरी कर लिया। वहीं जल ग्रहण परियोजना के एक ठेकेदार की बाइक भी चुरा ले गए। Crime News
वारदात के दौरान नांदेशमा के जैन मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध बदमाश कैद हुए हैं। सूचना मिलने पर सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थलों का मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एक ही रात में मंदिरों, दुकान और बाइक चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। Crime News
पानेर सरपंच प्रतिनिधि शंकर लाल भील ने बताया कि क्षेत्र में रात के समय प्रभावी पुलिस गश्त नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। Crime News
