42 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में 43 साल से फरार आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार

फुटबॉल कोच बनकर छिपा था,  42 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में 43 साल से फरार आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, फुटबॉल कोच बनकर छिपा था

 | 
Absconding accused arrested

 

Udaipur Times News, Crime News Udiapur, उदयपुर 17 अक्टूबर 2026 । धानमंडी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी विजय कुमार यादव को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहचान छिपाकर अलग-अलग राज्यों में रह रहा था और वर्तमान में नाहन के चौगान खेल मैदान में फुटबॉल कोच के रूप में काम कर रहा था।

एसपी  डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी उमेश ओझा और डिप्टी एसपी राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी गजवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

नौकरी का झांसा देकर की थी धोखाधड़ी पुलिस के अनुसार, 5 मार्च 1984 को कनावड़ा निवासी भंवर सिंह ने धानमंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि किनारा ग्रुप/अग्रवाल सेल्स के मैनेजर नरेंद्र सिंह यादव और अन्य कर्मचारियों ने भारत सरकार से मान्यता प्राप्त होने का झांसा देकर नौकरी लगाने के नाम पर उनसे 3,000 रुपये लिए थे। Crime News 

आरोपियों ने अलग-अलग लोगों से कुल 32,000 रुपये की धोखाधड़ी की और कार्यालय बंद कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण संख्या 27/1984 के तहत आईपीसी की धारा 420, 406 और 120बी में केस दर्ज किया था।

पुलिस के मुताबिक, मामले में पहले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि विजय कुमार यादव लंबे समय से फरार था। Udaipur News 

खिलाड़ी बनकर पुलिस ने साधा संपर्क पुलिस के अनुसार, 69 वर्षीय विजय कुमार यादव मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के रूपगढ़ का निवासी है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपनी पहचान छिपाई और अलग-अलग राज्यों में फुटबॉल कोच के रूप में काम करता रहा। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन स्थित चौगान खेल मैदान में कोच था। उदयपुर पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाया।

इसके बाद पुलिसकर्मी खिलाड़ी बनकर उससे संपर्क करने पहुंचे और कोचिंग लेने के बहाने खेल मैदान में ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News