Udaipur Times, Rajsamand News, Crime News: राजसमंद पुलिस ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत राजनगर थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए 44.460 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Rajsamand News
पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार एस्कॉर्ट करते हुए आगे चल रही थी, जबकि उसके पीछे एक वेन्यू कार आ रही थी। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वेन्यू कार की डिक्की में काले रंग के कट्टों में छिपाकर रखा 44.460 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। Crime News
पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल वेन्यू और स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया। मौके से लाधूराम, भगवानलाल और किशनलाल को गिरफ्तार किया गया। Rajsamand News
पुलिस आरोपियों से अवैध डोडा चूरा की खरीद-फरोख्त एवं इसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में थाना राजनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 29 के तहत प्रकरण संख्या 239/2026 दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच थाना केलवा के अधिकारी द्वारा की जा रही है। Crime News
कार्रवाई में राजसमंद डीएसटी, राजनगर थाना पुलिस एवं साइबर सेल की टीम शामिल रही। Rajsamand News