शादी से लौट रहे युवक की हत्या के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर के पाटिया क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से किया था हमला
उदयपुर 8 अप्रैल 2026 - शादी से लौट रहे युवक की हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार उदयपुर के पाटिया थाना क्षेत्र में शादी के कार्यक्रम से लौट रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई।
थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव और उनकी टीम ने सूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना 30 मार्च 2026 की रात करीब 2 बजे की है। गमेती फला, खेड़ाघाटी निवासी निलेश अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अनिल, जफीन, बदीनाथ, प्रदीप, जगदीश और हितेश ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के भाई शिवशंकर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में बदीप्रसाद, जफीन, प्रदीप, हितेश और जगदीश को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी गमेती फला, खेड़ाघाटी क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurCrime #Rajasthan #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #UdaipurPolice #Kherwara #Rishabhdev #SouthRajasthan #LocalNews #HindiNews #IndiaNews #MurderCase #CrimeUpdate #LatestNews #TrendingNews #PublicSafety
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
