वेबसाइट्स के जरिए ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी का फ्रॉड, 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ढिकली स्थित पार्श्वनाथ अपार्टमेंट में दबिश देकर आरोपियों को मौके से किया गिरफ्तार

 | 
Police investigating blind murder case in Udaipur after nephew and accomplice arrested for uncle's killing

 

Udaipur Times News, Crime News, Cyber Crime, Cyber Crime Racket busted, उदयपुर, 13 अगस्त 2026 । साइबर पुलिस थाना उदयपुर ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की वेबसाइट्स के जरिए लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ढिकली स्थित पार्श्वनाथ अपार्टमेंट में दबिश देकर आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लैपटॉप और मोबाइल के जरिए अवैध ऑनलाइन गेमिंग व सट्टेबाजी के पैनल संचालित कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, छह बैंक पासबुक/डायरियां और करोड़ों रुपये के लेनदेन का हिसाब दर्ज दो रजिस्टर बरामद किए। Cyber Fraud 

जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को ऑनलाइन गेम और सट्टे से पैसे कमाने का लालच देते थे। इसके बाद फर्जी अथवा किराए के बैंक खातों से जुड़े क्यूआर कोड पर पैसे ट्रांसफर करवाए जाते थे। Udaipur Crime News

रकम मिलने के बाद ग्राहकों को गेम खेलने के लिए कॉइन और आईडी उपलब्ध कराई जाती थी। गेम में ग्राहकों के हारने के बाद उनकी रकम आरोपी अपने पास रख लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्द्रशेखर (24) निवासी गोवर्धनपुरा, फतहनगर, उदयपुर, महेन्द्र (25) निवासी करैरी, अमरसर, जयपुर, कार्तिक (26) निवासी आर्य नगर, फाजिल्का, पंजाब, गुरलीन सिंह (21) निवासी अबोहर, फाजिल्का, पंजाब और अभिषेक (27) निवासी श्रीगंगानगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लैपटॉप, 12 स्मार्टफोन, 12 एटीएम कार्ड, छह बैंक पासबुक/डायरियां और दो हिसाब-किताब के रजिस्टर बरामद किए हैं। रजिस्टरों में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन का हिसाब दर्ज बताया गया है। Udiapur News

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं, ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन अधिनियम 2025 तथा आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अवैध लेनदेन के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News