नाडाखेड़ा में जुआ सट्टा खेलते 5 लोग गिरफ्तार

उनके कब्जे से सट्टे की कुछ पर्चियां और ₹12770 भी ज़ब्त किये

 | 
gamlbler arrest

उदयपुर के नाडाखेड़ा इलाके में एक मकान में जुआ और सट्टा खेलते हुए 5 लोगों को सूरजपोल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सट्टे की कुछ पर्चियां और ₹12770 भी ज़ब्त किये। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिल रही थी कि इलाके में स्थित इस मकान में पिछले कुछ दिनों से सट्टेबाजी और जुआ का कारोबार किया जा रहा है। 

इस पर आज बुधवार को सूरजपोल थाना पुलिस ने इस मकान पर दबिश देकर पांच लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जिन्हें वाहन की अनउपलब्धता होते हुए पैदल ही थाने ले जाया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News