5 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, बेकरिया पुलिस ने दो पकड़े

गांजा व बाइक जब्त

 | 
udaipur-bekariya-police-ganja-seizure-ndps-2025.jpg

उदयपुर 27 अगस्त 2025 | जिले में पुलिस थाना बेकऱिया ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 किलो 720 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृत्ताधिकारी कोटड़ा राजेन्द्रसिंह राजेड़ा के सुपरविजन में थानाधिकारी बेकऱिया उत्तमसिंह व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। दिनांक 27 अगस्त 2025 को पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली।

मोटरसाइकिल संख्या आरजे 27 ईटी 4926 पर बैठे चालक ने अपना नाम सुरेश पुत्र हंपला निवासी बड़गांव, धारा थाना नाई जिला उदयपुर बताया, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दीपाराम पुत्र धनाराम निवासी गुरु भमेरीया फलां थाना बेकऱिया बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से गांजा से भरा बैग मिला, जिसका वजन 5 किलो 720 ग्राम निकला।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रकरण संख्या 142/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#Udaipur #Rajasthan #NDPSAct #PoliceAction

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News