डूंगरपुर- मां बेटी को चाकू दिखाकर लाखों के जेवरात और 5 हजार रुपए की लूट

लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

 | 
crime

सरकारी आवासीय क्वार्टर में रहते थे मां और बेटी

उदयपुर संभाग के डूंगरपुर शहर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के क्वार्टर में घुस कर बदमाशों ने महिला और उसकी बेटी को चाकू दिखाकर नकदी व सोने चांदी के जेवर लूट लिए। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पंहुची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवा दी, लेकिन लुटेरों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। फिलहाल पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि शिशोद निवासी लक्ष्मी मनात PHED में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह और उसकी बेटी सुनीता गेपसागर की पाल के पास विभाग के सरकारी आवासीय क्वार्टर में रहते है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात दोनों क्वार्टर में ही सोए थे। सोमवार सुबह करीब 4 बजे 3 बदमाशों ने उनके घर के दरवाजे पर लात मारी। दरवाजा तोड़कर तीनों नकाबपोश बदमाश अंदर घुस गए। उन्होंने मां-बेटी को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर में रखे जेवरात व नकदी के बारे में पूछा। मां-बेटी ने मना किया तो जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण लक्ष्मी ने अलमारी में रखे जेवर के बारे में बता दिया। इसके बाद बदमाश अलमारी से करीब 5 हजार रुपए, जेवरात और  लुटेरों ने महिला के नाक व कान में पहने जेवर भी उतरवाकर ले गए। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News