अवैध हवाला कारोबारी की दुकान से 50 लाख रुपये से अधिक राशि जब्त

मोबाइल दुकान की आड़ में हो रहा था हवाला कारोबार

 | 
Hawala Chittorgarh

दो गिरफ्तार, एक नाबालिग डिटेन, एक नामजद

चित्तौड़गढ़,30.05.23-  शहर के न्यू क्लॉथ मार्केट स्थित मोबाइल की दुकान पर कोतवाली थाना पुलिस ने छापा मार कर दुकान में चलाए जा रहे अवैध हवाला कारोबार के तहत कार्यवाही करते हुए 50 लाख रुपये से अधिक नगद राशि जब्त की है।

दूकान की तलाशी में नगद राशि के अलावा नोट गिनने की मशीन, ब्लेंक चैक, डीवीआर, अलग अलग कंपनी की सीलें आदि जब्त किए। मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ पर प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक नाबालिग को डिटेन कर बाल सम्प्रेषण गृह भिजवाया गया है।
    

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सोमवार सुबह थानाधिकारी कोतवालीके पुलिस निरीक्षक विक्रम सिंह . को मुखबीर से सूचना मिली, कि न्यू क्लोथ मार्केट चित्तौडगढ में स्थित ऋषभ कॉम्पलेक्स में ज्ञानमल चपलोत पुत्र शेषमल चपलोत की मोबाईल की दुकान में अवैध हवाला का कारोबार चल रहा है।

सूचना पर थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा ज्ञानचन्द चपलोत की दुकान में दबिश दी जाकर तलाशी ली गई।

Hawala

 तलाशी के दौरान उक्त ज्ञानमल चपलोत की मोबाईल दुकान के अन्दर 50 लाख 33 हजार रूपये नगद, एक डीवीआर, अलग-अलग कम्पनी की 74 सीले, नोट गिनने की 03 मशीने व एक लेपटॉप, 151 खाली चैक हस्ताक्षरशुदा, 362 भरे चैक, 412 अलग–अलग बैंक खातों की चैकबुके व डायरिया मिली, जिनको जप्त किया गया।

   पुलिस द्वारा की गई प्रारम्भिक जांच से उक्त व्यक्ति द्वारा अलग-अलग लोगो से कैश रूपये लेकर अलग-अलग फर्जी कम्पनीया बना कर उनके एकाउण्ट से एन्ट्री जनरेट कर लोगों के बैंक खातों में रूपये ट्रान्सफर किये जाना व हवाला का कारोबार किया जाना ज्ञात आया।

  इस सम्बन्ध में जानकारी किये जाने हेतु बैंक, आयकर विभाग जीएसटी विभाग से सम्पर्क किया जा रहा है। विभिन्न बँका में सम्पर्क किया जाकर खाते सीज़ किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। दुकान से मिली 74 विभिन्न फर्मों की सीलो के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र की जा रही है, कि वास्तव इस तरह की फर्म अस्तित्व में है या नहीं।

 कोड वर्ड में लिखी डायरियों एवं रजिस्टरी को समझने का प्रयास किया जा रहा है। दुकान में नगद राशी एवं नोट गिनने की मशीन, लैपटॉप उपकरण, डायरियां, बैंक चेकबुक आदि को जप्त कर विधि अनुरूप हवाले के मामले की जांच की जा रही है। दुकान में बिना हिसाब के इतने नगद रुपये मिलना हवाला का कारोबार ही माना जा रहा है।

 मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने ऋषभ कॉम्प्लेक्स निवासी 25 वर्षीय कनकमल पुत्र सांवरमल चपलोत व पुरानी पुलिस चौकी के पास, बस्सी निवासी 26 वर्षीय रोशनलाल पुत्र रामनिवास भांड को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य आरोपी ज्ञानमल चपलोत अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। वहीं एक बाल अपचारी को डिटेन कर बाल सम्प्रेषण गृह भिजवाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News