एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत 502 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर 30 मार्च 2026। ज़िले में पुलिस ने एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल चालानशुदा और वांछित आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। इस विशेष अभियान के तहत ज़िलेभर में एक साथ दबिश देकर कुल 502 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में जिले के सभी थानों की 220 टीमें गठित की गईं, जिनमें कुल 1044 पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल रहे। टीमों ने ज़िलेभर में 2010 स्थानों पर अचानक चेकिंग और दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 98 स्थायी वारंट और 12 गिरफ्तारी वारंट का निस्तारण किया। साथ ही चोरी, नकबजनी, डकैती, लूट और चेन स्नेचिंग जैसे मामलों में 408 संदिग्धों की जांच की गई। इसके अलावा स्थानीय माइनर एक्ट के तहत 15 प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 10 मामले दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि आर्म्स एक्ट में 3 प्रकरण दर्ज कर 3 आरोपियों को पकड़ा गया। NDPS एक्ट में 1 मामला दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही बिजली कनेक्शनों की जांच में थाना सूरजपोल क्षेत्र में 4 अवैध कनेक्शन पाए गए, जिनके संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है।
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurPolice #CrimeNews #PoliceAction #RajasthanPolice #BreakingNewsUdaipur #UdaipurCity #LocalNewsRajasthan
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
