भीलवाड़ा: क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते 6 गिरफ्तार
भीलवाड़ा 31 जनवरी 2026 । ज़िला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा क्रिकेट मैचो के मध्यनजर शहर मे अवैध पनप रहे जुऐ सट्टो पर अंकुश लगाने के लिए, पारसमल जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय एवं सज्जनसिह वृताधिकारी, वृत शहर भीलवाडा व आयुष क्षोत्रियके सुपरविजन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
गठित पुलिस टीम द्वारा जुऐ सट्टे पर अंकुश लगाने व उसमे लिप्त व्यक्तियो को पकड़ने के लिए दिनांक 29.1.2026 को नेहरू विहार भीलवाडा मे स्थित एक मकान के अन्दर बने तीन कमरो मे बडी टेबल एवं कुर्सिया लगी होकर टेबल पर लैपटाॅप एवं विद्युत प्रणाली से संलग्न बहुत सारे मोबाईल रखे हुये नजर आये व अलग-अलग कमरो मे बैठे अपने मोबाईलों लेपटाॅप पर काफी व्यस्त होकर सट्टा लगाते प्रतीत हुए जिनको टीम द्वारा घेरा डालकर जाब्ते के सहयोग से पकडा।
अभियुक्तों से पुछताछ की तो ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाईवाली व संम्भावनाओ पर इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के माध्यम से सूचना व संचार माध्यमों का दुरुपयोग कर अनुचित लाभ प्राप्त करने के उदेश्य से उक्त अवैध कार्य करने पर एक को सदोष लाभ व अन्य को सदोष हानि का कृत्य पाया गया।
तलाशी में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के 49 एण्ड्राॅयड मोबाईल, 3 लेपटाॅप, 2 टेबलेट, उक्त सभी की एसेसरिज व करोड़ो रूपयो का हिसाब-किताब मिला। उक्त सट्टा सामग्री को जब्त किया जाकर हर सभी अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध मे थाना भीमगंज पर प्रकरण संख्या 25/2026 धारा 3/4 गेम्बलिंग एक्ट 318(4),112(2), 61(2) बीएनएस 66 (सी) (डी), आई टी एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
गोविन्द पुत्र पुरूषोत्तम तेजवानी उम्र 42 साल निवासी सुभाषनगर थाना सुभाषनगर जिला भीलवाडा।
चन्दन पुत्र जगदीश फतनानी उम्र 25 साल शास्त्रीनगर भीलवाडा थाना कोतवाली भीलवाडा।
तरूण पुत्र नरेश कुमार करनानी उम्र 27 साल शास्त्रीनगर भीलवाडा थाना कोतवाली भीलवाडा।
मूलचन्द पुत्र गोविन्दराम उम्र 40 साल निवासी शास्त्रीनगर थाना कोतवाली भीलवाडा।
आरिफ अंसारी पुत्र मोहम्मद असलम उम्र 44 साल निवासी मोमीन मोहल्ला थाना भीमगंज भीलवाडा।
कमलेश पुत्र धर्मराज कलवानी उम्र 31 साल निवासी नाथद्वारा सराय भीलवाडा थाना कोतवाली भीलवाडा।
