सुखेर स्थित होटल में देह व्यापार में लिप्त 3 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

सुखेर के होटल राम लखन में चल रहा था अवैध देह व्यापार

 | 
sukher

उदयपुर 27 जुलाई 2022 । सुखेर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए होटल में वेश्यावृति करते हुए 3 लड़कियों और होटल संचालक सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस उप अधीक्षक तपेंद्र मीणा ने बताया की पिछले कुछ दिनों से मुखबीर से सूचना मिल रही थी की सुखेर इलाके में बनी होटल राम लखन में देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा हैं। 

सूचना की पुष्टि करने पर पुलिस थाना सुखेर को टीम ने मंगलवार देर रात होटल पर दबिश दी गई, जहां से 3 महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। होटल के संचालक सहित 2 अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया। 

सुखेर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए अग्रिम अनुसन्धान शुरू कर दिया हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News