खेरवाड़ा- लड़की का अपहरण कर डेढ़ लाख में बेचने के आरोप में 6 गिरफ्तार

आरोपितो में 2 महिलाएँ भी शामिल

 | 

पुलिस मामले में अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है

उदयपुर 12 अगस्त 2021 । जिले के खेरवाड़ा थाना पुलिस ने एक लड़की का अपहरण कर डेढ़ लाख रूपये में बेचने के आरोप में 2 महिलाओ समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार शुदा आरोपी एक गिरोह के तौर पर काम कर रहे थे। मामले में नेरी फला के रहने वाले एक व्यक्ति ने मसारों की ओबरी के अनिल मीणा के खिलाफ अपनी पुत्री के घर से भगाकर ले जाने, बेचने और जबरन झालावाड़ जिले के एक गांव में शादी करवाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

खेरवाड़ा थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया की उक्त मामले में अनिल मीणा पिता बंसीलाल निवासी मसारो की ओबरी ऋषभदेव, शंकर अहारी पिता गला निवासी घरनाला ऋषभदेव, दिलीप पिता सौभागमल निवासी गजा कोटड़ा पिड़ावा झालावाड़, नरेश भाई बरोड़ पिता दशरथ भाई निवासी अरवल्ली गुजरात तथा दो महिलाऐ जशोदा पुत्री हीरालाल डामोर निवासी उमेदरा फला शिशोद बिछीवाड़ा एवं लीला बेन पत्नी मोहन बारोट निवासी दावली अरवल्ली गुजरात को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अनिल और अन्य बिचैलियों ने लड़की को 1,50,000 में बिना लड़की के घरवालों को जानकारी दिए बेच दिया था। पुलिस मामले में अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News