साइक्लिस्ट पर हमले के 7 आरोपी गिरफ्तार

साइकिल राइडर्स पर रविवार को हुआ था जानलेवा हमला और लुटपाट

 | 
arrest

उदयपुर 23 जनवरी 2023 । रविवार 22 जनवरी को गोगुन्दा इलाके में साइकिल राइडर्स पर ग्रामीणों द्वारा लुट की नियत से हमला करने के आरोप में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफर किया है। 

गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान इन्द्रलाल गमेती पुत्र हामी गमेती निवासी कुण्डलावास गोगुन्दा, गणेश पुत्र हामी गमेती निवासी कुण्डलावास गोगुन्दा, हामी जी पुत्र हमेरा गमेती निवासी कुण्डलावास, गोगुन्दा, केसु पुत्र लक्मा गमेती निवासी उठिया भाटा नाल गोगुन्दा, दिनेश पुत्र हीरा गमेती निवासी उठिया भाटा नाल गोगुन्दा, सुरेश पुत्र धन्ना गमेती निवासी उठिया भाटा नाल गोगुन्दा, छगनलाल पुत्र पुनाराम गमेती निवासी झाक पडावली कला ओगणा के रूप में हुई है जिनको पुलिस ने नाल मौखी के जंगलो से डिटेन किया और उनके द्वारा अपना गुनाह कुबूल करने पर उन्हें आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। 

दरअसल प्रार्थी कुलदीप सिंह नरूका निवासी 161 डबल स्टोरी सेक्टर 9,सविना ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की रविवार को करीब सुबह 9 बजे वह और उसके साथी मानव सिंह, अमित चौधरी उदयपुर से ओगणा जाने के लिए तीनों अलग-अलग माउन्टेन बाईक (साइकिल) से पगडण्डी व पहाडी क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए मदार, भादवी गुडा, गोगुन्दा, चटियाखेडी होते हुए कुण्डला गांव में पहुंचे। 

जंहा से वह ओगणा की तरफ कच्चे रास्ते से जा रहे थे की पहाडी व नदी की तरफ से 10-12 व्यक्ति हाथों में पत्थर, लठ लेकर उनकी तरफ आये और उन्हें घेर कर जान से मारने की नियत से उनके उपर हमला कर दिया तो वह जान बचाकर भागने लगे तो थोडा आगे सड़क पर एक टैक्टर चालक ने रास्ता रोका व पीछे से 10-12 व्यक्ति आये व पत्थरो से हमला कर दिया। उन्होंने तीनों से उनकी साइकिले, मोबाइल आईफोन भी लूट लिया। मारपीट की जिस से तीनो के शरीर पर चोटे आई । 

पुलिस अब सभी गिरफ्तार किये गए सभी अरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अनुसन्धान जारी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News