अवैध गतिविधियों में लिप्त 5 लड़कियों सहित 7 लोग हिरासत में

सवीना थाना पुलिस ने टोल नाके के नज़दीक से लिया हिरासत में 

 | 
arrest

उदयपुर 20 अगस्त 2022 । सवीना थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध गतिविधियों में लिप्त 5 लड़कियों सहित 7 लोगों को टोल नाके के नजदीक से हिरासत में लिया।

पुलिस उप अधीक्षक शिप्रा राजावत ने बताया की पिछले कुछ दिनों से सवीना थाना पुलिस की टीम को जानकारी मिल रहीं थी की थानाक्षेत्र में स्थित टोल नाके के पास कुछ लोग अवैध गतिविधियाँ चला रहें हैं। 

जानकारी की पुष्टि होने पर शनिवार को पुलिस ने टोल नाके पर दबिश देकर 5 लड़कियों और 2 युवकों सहित कुल 7 लोगों को शांति भंग में हिरासत में लिया और उनसे अग्रिम अनुसन्धान जारी हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News