जयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई: 73 घरेलू गैस सिलेंडर, दो वाहन और बाइक जब्त

 | 
Jaipur News

 

 

Udaipur Times, Jaipur News: मुख्य सचिव राजस्थान सरकार एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी, जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में गठित सतर्कता दल ने सांगानेर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस रिफिलिंग के मामले का खुलासा किया। Jaipur News

सतर्कता दल ने मनोरियावाला साहीपुरा , सांगानेर क्षेत्र में दबिश देकर मौके पर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते हुए 73 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन , कार तथा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। मौके पर एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा उसके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग और घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग गंभीर हादसों का कारण बन सकता है। रिहायशी क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियां आमजन के जीवन एवं संपत्ति के लिए बड़ा खतरा हैं। Jaipur News

उन्होंने बताया कि जयपुर शहर में अवैध गैस रिफिलिंग, भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध गैस रिफिलिंग, भंडारण अथवा कालाबाजारी की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। Jaipur News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News