कम्पनी में धोखे से इन्वेस्ट करवा 8 लाख का लगाया चूना
उदयपुर 4 मार्च 2020। शहर के सूरजपोल थाना पुलिस ने BTC इंटरप्राइजेज कम्पनी में धोखे से इन्वेस्ट करवा राशि हड़पने वाला आरोपी BTC इंटरप्राइजेज एशिया पैसिफिक हेड (BTC ads pro system ltd. के प्रोप्राइटर मनोज पटेल को गिरफ्तार किया है।
उदयपुर के गुलाब बाग़ रोड स्थित शाह इलेक्ट्रिकल कपिल शाह ने रिपोर्ट दी थी की BTC इंटरप्राइजेज एशिया पैसिफिक हेड (BTC ads pro system ltd. के प्रोप्राइटर मनोज पटेल ने उन्हें उक्त कम्पनी में अच्छा फायदा मिलने का लालच देकर आठ लाख रुपया इन्वेस्ट करवा लिया और बताया की 200 डॉलर प्रतिदिन रिटर्न मिलने का वादा किया। लेकिन रूपये ऐंठने के बाद पीड़ित कपिल को ना तो डॉलर मिले न ही उसका इन्वेस्ट किया हुआ रुपया वापस मिला।
प्रार्थी कपिल शाह की रिपोर्ट पर सूरजपोल थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज छानबीन शुरू की तो धोखाधड़ी का मामला सामने आया पुलिस ने मनोज पटेल के खिलाफ धारा 420, 406, 120 बी भादस में प्रकरण दर्ज कर लिया।
सूरजपोल पुलिस थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया की मनोज पटेल पिता रामदीन पटेल निवासी रावणिया पीपाड़ (कुम्हारो की ढाणी) जोधपुर को जयपुर के सेंट्रल जेल से न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर अभियुक्त मनोज पटेल को गिरफ्तार किया है।
